जिला कलेक्टरों को स्कूलों का निरीक्षण करने के निर्देश, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया फ़रमान

रायपुर ( शिखर दर्शन )//नए शिक्षा सत्र में स्कूलों के नियमित निरीक्षण करने का आदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया है । इस आशय का पत्र मंत्रालय महानदी भवन से स्कूल शिक्षा विभाग ने सभी कलेक्टरों को जारी किया है , इसमें कहा गया है कि जिले के शिक्षा अधिकारी एवं अन्य संबंधिति अधिकारी अपने अपने जिलों के निरीक्षण नियमित रूप से करें और इसकी रिपोर्ट कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत करें । स्कूलों में निरीक्षण के दौरान दोषी पाए गए कर्मचारियों/अधिकारियों के विरूद्ध तत्काल अनुशासनात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है ।
जारी आदेश में मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश है कि छात्र-छात्राओं को उच्च गुणवत्तायुक्त व परिणाम मूलक शिक्षा दी जाए एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को पूर्ण रूप से प्रदेश के स्कूलों में प्रभावी बनाया जाए । इसलिए कलेक्टर और उनके अधीनस्थ अधिकारी स्कूलों का निरीक्षण नियमित रूप से करें ।
देखें आदेश

