रायपुर संभाग

श्री तुलसी राम कौशिक का सम्मान: रजक महासंघ के गरिमामय समारोह में एकजुटता और विकास की प्रेरणा

रजक समाज”  के नेतृत्व में सामुदायिक एकजुटता के लिए प्रेरक संदेश :

रायपुर// डोंगरगढ़ ( शिखर दर्शन ) राष्ट्रीय रजक महासंघ के प्रदेश संरक्षक एवं माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन श्री विष्णु देव साय के निज सहायक, श्री तुलसी राम कौशिक को राजनांदगांव जिला के रजक महासंघ द्वारा गरिमामय वातावरण में सम्मानित किया गया। समारोह का आयोजन मां बमलेश्वरी मंदिर प्रांगण के सभा भवन में हुआ, जिसमें श्री तुलसी राम कौशिक को शाल, श्रीफल, प्रतीक चिन्ह एवं खुम्हरी भेंट कर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि श्री तुलसी राम कौशिक ने अपने संबोधन में समाज के लोगों में नेतृत्व क्षमता के विकास की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा, “ग्राम स्तर पर आयोजित छोटे-छोटे धार्मिक, सामाजिक, राजनीतिक एवं शैक्षणिक कार्यक्रमों में भागीदारी निभाने से नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। हमें चाहिए कि सामूहिक आयोजनों में अधिक से अधिक भागीदारी निभाएं।” उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा और संस्कार पर विशेष ध्यान देकर ही हम और हमारा समाज राष्ट्र हित में समर्पित भाव से जुड़ सकते हैं। धार्मिक आयोजनों पर विशेष जुड़ने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि संवाद से समाज की छोटी-मोटी समस्याओं का समाधान होता है।

समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय रजक महासंघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष श्री विश्राम निर्मलकर ने आजादी से पूर्व भारत के रियासतों में बंटे होने के दुष्परिणामों का जिक्र किया। उन्होंने सरदार वल्लभभाई पटेल के प्रयासों की सराहना की, जिन्होंने विभिन्न रियासतों को एक करके अखंड भारत का निर्माण किया था। उन्होंने समाज से अपील की कि सभी वर्गों को एकजुट करने की दृष्टि से राष्ट्रीय रजक महासंघ का गठन किया गया है, जो विभिन्न प्रदेशों में कार्यरत है। उन्होंने कहा, “छत्तीसगढ़ में भी हम एकजुट होकर समाज के सर्वांगीण विकास की दिशा में काम कर सकते हैं।”

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री प्रभु नाथ बैठा ने समाज को आर्थिक दृष्टि से समृद्ध बनाने की आवश्यकता पर बल देते हुए व्यापार के क्षेत्र में समाज के लोगों को कार्य करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति व्यापार के क्षेत्र में कार्य करना चाहता है, उसे हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।

समारोह को प्रदेश महासचिव श्री सुरेश निर्मलकर, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री महेश कर्ष, प्रदेश संरक्षक श्री घूरसाय निर्मलकर, प्रदेश सचिव श्री भारत निर्मलकर और श्रीमती चित्रलेखा निर्मलकर ने संबोधित किया। कार्यक्रम के अतिथियों का शाल, श्रीफल और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान राष्ट्रीय रजक महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राजनांदगांव जिला अध्यक्ष डॉ. लेख राम निर्मलकर ने किया। कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव एवं सरपंच श्री कमल निर्मलकर ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन जिला उपाध्यक्ष श्री कैलाश सोनवानी ने किया।

रजक महासंघ राजनांदगांव ने श्री तुलसी राम कौशिक को सम्मानित किया। समारोह में समाज में नेतृत्व क्षमता के विकास, शिक्षा और संस्कार पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पर चर्चा की गई। साथ ही समाज को आर्थिक दृष्टि से समृद्ध बनाने की अपील की गई। इस अवसर पर राजनांदगांव जिले के सैकड़ों पदाधिकारी एवं समाज के सभी सम्मानिय सदस्य उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!