छत्तीसगढ़

“महतारी वंदन योजना: जरूरतमंद महिलाओं के लिए मुश्किल वक्त में उम्मीद की किरण”

छत्तीसगढ़ सरकार की फ्लैगशिप महतारी वंदन योजना निम्न और मध्यम वर्ग की महिलाओं के लिए कई दृष्टियों से लाभप्रद साबित हो रही है, और यह मुश्किल वक्त में उनके लिए एक सहारा बन गई है।

आज भी पुरुष प्रधान भारतीय समाज में महिलाओं को छोटी-बड़ी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए पुरुषों पर ही निर्भर रहना पड़ता है। आज के दौर में भी कामकाजी महिलाओं द्वारा अपने मेहनत से किए गए अनेक कार्यों का पैसा उनके पिता, पति, ससुर या घर के मुखिया के पास जमा होता है। लेकिन राज्य सरकार की महतारी वंदन योजना की राशि प्रतिमाह संबंधित महिला के खाते में सीधे जमा होने से यह राशि राज्य की महिलाओं के लिए बहुत ही उपयोगी साबित हो रही है।

बालोद जिले में भी इस योजना का बेहतर प्रतिसाद देखने को मिल रहा है। राज्य सरकार की इस लोक कल्याणकारी योजना के माध्यम से प्रतिमाह एक हजार रूपये की राशि मिलने से जिले के ग्राम झलमला के वार्ड नंबर 08 की निवासी डिलेश्वरी के लिए आर्थिक संबलता का आधार बन गया है।

इस योजना के प्रभाव से डिलेश्वरी अपने छोटे बच्चों के लिए नियमित रूप से पौष्टिक भोज्य पदार्थों की प्रबंध करने के अलावा, जरूरत पड़ने पर ईलाज और साबुन, सोडा इत्यादि छोटी-मोटी जरूरतों को आसानी से पूरा कर पा रही हैं।

Show More

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!