मध्यप्रदेश

PSC छात्र की नृशंस हत्या: हथियारबंद हमलावरों ने चाकुओं से किया हमला, एक साथी ने भागकर बचाई जान, पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

जबलपुर// ( शिखर दर्शन ) // मध्य प्रदेश के जबलपुर में पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। जिले में देर रात एक PSC छात्र की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। दो छात्रों को हथियारों से लैस बदमाशों ने घेर लिया और उन पर हमला कर दिया। इस हमले में बालाघाट निवासी शुभम भूमरडे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मानस नामक एक अन्य छात्र किसी तरह जान बचाकर वहां से भागने में सफल रहा।

घटना घमापुर थाना क्षेत्र के चुंगी नाका इलाके की है, जहां बदमाशों ने खूनी खेल खेला। घातक हथियारों से लैस गुंडों ने दो छात्रों पर जानलेवा हमला कर दिया। PSC की तैयारी कर रहे शुभम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि MCA की पढ़ाई कर रहा छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। मानस श्रीवास्तव का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतक शुभम अपने दोस्तों से मिलने और PSC की परीक्षा के लिए किताबें लेने जबलपुर आया था।

शनिवार की रात शुभम अपने दोस्त मानस श्रीवास्तव के साथ रांझी की ओर से लौट रहा था। तभी दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए बदमाशों ने उन पर घातक हथियारों से हमला कर दिया। पहले उन्होंने शुभम पर वार करना शुरू किया, उसके बाद उन्होंने शुभम के साथी मानस श्रीवास्तव पर भी हमला किया। चाकू के कई वार लगने के बाद मानस किसी तरह बदमाशों के चंगुल से छूटकर अपनी जान बचाने के लिए दौड़ पड़ा। करीब डेढ़ किलोमीटर दूर पहुंचकर मानस ने अपने अन्य दोस्तों को पूरी घटना की जानकारी दी। वारदात की खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस को झाड़ियों में PSC की तैयारी कर रहे बालाघाट निवासी MCA छात्र शुभम भूमरडे की लाश मिली, जबकि गंभीर रूप से घायल मानस श्रीवास्तव को इलाज के लिए जबलपुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यह सनसनीखेज वारदात रविवार की तड़के 3 से 4 बजे के बीच हुई। मृतक शुभम, MCA की पढ़ाई के साथ-साथ PSC की तैयारी भी कर रहा था।

बेटे की हत्या की खबर मिलते ही परिजन बालाघाट से जबलपुर पहुंचे। होनहार बेटे की हत्या से परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक के दोस्त तनुज साहू ने बताया कि शुभम जबलपुर के रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय से MCA की पढ़ाई कर रहा था, वहीं घायल मानस श्रीवास्तव जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज से MCA कर रहा है।

आईजी, डीआईजी और एसपी समेत पुलिस के आला अफसर कॉम्बिंग गश्त में व्यस्त थे। पुलिस अफसरों की सक्रियता के बावजूद, बेलगाम गुंडों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। फिलहाल, घमापुर पुलिस ने पूरे मामले को जांच में ले लिया है और अज्ञात आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!