दुर्ग संभाग

दुर्ग में दर्दनाक सड़क हादसा: मासूम की मौत, माता-पिता घायल

दुर्ग//( शिखर दर्शन ) // छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। बाइक सवार दंपती अपनी 4 साल की बेटी के साथ भिलाई से रायपुर जा रहे थे। नेशनल हाईवे पर उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई, जिससे सभी लोग गिर पड़े। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक ट्रक के पहिए के नीचे आकर मासूम बच्ची की मौत हो गई। हादसे में पति-पत्नी भी घायल हो गए, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दुर्घटना के बाद नेशनल हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई।

मिली जानकारी के अनुसार, आज सुबह करीब 7 बजे कुम्हारी के पास नेशनल हाईवे 53 पर एक दर्दनाक हादसा हुआ। ट्रक की चपेट में आने से एक बच्ची की जान चली गई। बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र के गोंदिया (थाना चीचगांव) निवासी लोकेश अलामी अपनी पत्नी और 4 साल की बेटी के साथ बाइक पर भिलाई से रायपुर की ओर जा रहे थे।

इस दौरान कुम्हारी के पास बाइक अनबैलेंस होने की वजह से पति-पत्नी और बच्ची सड़क पर गिर गए. वहीं पीछे से आ रहे भारी मालवाहक वाहन के पहिए के नीचे आने से चार साल की मासूम रियांशी की मौत हो गई. हादसे में दंपती को भी चोट आई है. घटना की सूचना पर कुम्हारी पुलिस मौके पर पहुंची शव और घायलों को हटाकर अस्पताल भेजवाया. दुर्घटना से नेशनल हाइवे पर जाम लग गया. जिसे समय रहते पुलिस ने व्यवस्थित की. फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस जांच कर रही है

Show More

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!