राष्ट्रीय

मैं नरेन्द्र दामोदरदास मोदी…. पिछले 24 साल में 7 शपथ ले चुका हूं, वर्ष 2001 से मैं लगातार सीएम या पीएम हूं

नरेंद्र दामोदरदास मोदी (Narendra Modi) ने 9 जून को तीसरे कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। 73 वर्षीय मोदी ने सफेद कुर्ता और चूड़ीदार पायजामा पहने हुए और नीली जैकेट पहने हुए ईश्वर के नाम पर शपथ ली। वह जवाहरलाल नेहरू (Jawaharlal Nehru) के बाद लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बने हैं। मोदी का नाम 24 साल में 7 बार शपथ लेने का रिकॉर्ड है, जिसमें 4 बार मुख्यमंत्री पद और अब तीन बार प्रधानमंत्री पद शामिल हैं। वे 2001 से लगातार सीएम या पीएम रहे हैं।

नरेंद्र मोदी ने पहली बार 7 अक्टूबर 2001 को गुजारत के सीएम के तौर पर शपथ ली थी। उस समय मोदी की आयु 51 वर्ष थी। वहीं दूसरी बार सीएम के रूप में उन्होंनें 22 दिसंबर 2022 को शपथ ली थी। उस समय मोदी की आयु 52 वर्ष थी। वहीं मोदी ने गुजरात मुख्यमंत्री के रूप में तीसरी बार शपथ 25 दिसंबर 2007 को ली थी। तब उनकी उम्र 57 वर्ष थी। मोदी 62 वर्ष की आयु में 26 दिसंबर 2012 को चौथी बार सीएम के रूप में शपथ ली थी।

नरेंद्र मोदी 26 मई 2014 को पहली बार प्रधानमंत्री बने थे, उस समय उनकी आयु 64 वर्ष थी। दूसरी बार वे प्रधानमंत्री बने थे 30 मई 2019 को, तब उनकी आयु 69 वर्ष थी। और अब, 9 जून 2024 को, उन्होंने तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली है, जब उनकी आयु 74 वर्ष है।

नरेंद्र मोदी के कार्यकाल की एक नजर:

  • पहली बार सीएम: 7 अक्टूबर 2001 (रविवार), उनकी आयु 51 वर्ष थी।
  • दूसरी बार सीएम: 22 दिसंबर 2002 (रविवार), उनकी आयु 52 वर्ष थी।
  • तीसरी बार सीएम: 25 दिसंबर 2007 (मंगलवार), उनकी आयु 57 वर्ष थी।
  • चौथी बार सीएम: 26 दिसंबर 2012 (बुधवार), उनकी आयु 62 वर्ष थी।
  • पहली बार प्रधानमंत्री: 26 मई 2014 (सोमवार), उनकी आयु 64 वर्ष थी।
  • दूसरी बार प्रधानमंत्री: 30 मई 2019 (गरुवार), उनकी आयु 69 वर्ष थी।
  • तीसरी बार प्रधानमंत्री: 9 जून 2024 (रविवार), उनकी आयु 74 वर्ष है।

नरेंद्र मोदी आजादी के बाद जन्म लेने वाले पहले प्रधानमंत्री हैं। उन्होंने लगातार 10 साल बहुमत के साथ केंद्र में गैर-कांग्रेसी सरकार चलाई हैं।

जवाहरलाल नेहरू के रिकॉर्ड की बराबरी की

मोदी से पहले पंडित जवाहरलाल नेहरू ने 1952, 1957 और 1962 में लगातार तीन बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। इंदिरा गांधी ने 1966 में पहली, 1967 में दूसरी और 1971 में तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। अटल बिहारी वाजपेयी ने भी लगातार तीन बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। सबसे पहले 1966, 1998 और इसके बाद 1999 में प्रधानमंत्री बने थे। हालांकि, पांच साल का कार्यकाल उन्होंने एक ही बार पूरा किया।

चाय की दुकान से PM की कुर्सी तक

नरेंद्र मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात के वडनगर में हुआ था। उनके माता-पिता, दामोदरदास मूलचंद मोदी और हीराबेन मोदी, ने वडनगर में अपने घर में उन्हें पाला-बड़ा किया। उनकी प्रारंभिक शिक्षा भी वडनगर में ही हुई। उनके पिताजी वडनगर रेलवे स्टेशन पर एक चाय की दुकान चलाते थे, जहां नरेंद्र अक्सर अपने पिताजी की सहायता करते थे।

नरेंद्र मोदी ने 1978 में दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग से राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की। उन्होंने अपने अध्ययन को जारी रखते हुए 1983 में गुजरात विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में मास्टर्स की डिग्री (MA) हासिल की।

उनका सफर चाय की दुकान से लेकर देश के 14वें प्रधानमंत्री बनने तक का रहा।

प्रधानमंत्री पद की शपथ:

मैं..नरेन्द्र दामोदरदास मोदी>, ईश्वर की शपथ लेता हूं, कि मैं विधि द्वारा स्थापित भारत के संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा रखूंगा। मैं भारत की प्रभुता और अखंडता को अक्षुण्ण रखूंगा। मैं संघ के प्रधानमंत्री के रूप में अपने कर्तव्यों का श्रद्धापूर्वक एवं शुद्ध अंतःकरण से निर्वहन करूंगा। तथा मैं भय या पक्षपात, अनुराग या द्वेष के बिना सभी प्रकार के लोगों के प्रति संविधान और विधि के अनुसार न्याय करूंगा।

गोपनीयता की शपथ:

मैं..नरेन्द्र दामोदरदास मोदी>, ईश्वर की शपथ लेता हूं कि जो विषय संघ के प्रधानमंत्री/मंत्री के रूप में मेरे विचार के लिए लाया जाएगा अथवा मुझे ज्ञात होगा, उसे किसी भी व्यक्ति या व्यक्तियों को तब के सिवाय जबकि प्रधानमंत्री के रूप में अपने कर्तव्यों के संवहन निर्वहन के लिए ऐसा करना अपेक्षित हो. मैं प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संसूचित या प्रकट नहीं करूंगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!