रायपुर संभाग

सीएम के साथ मंत्री, विधायक और सांसदों की वापसी; एमआईसी बैठक में अहम फैसले, जॉब फेयर का आयोजन, शराब और महादेव सट्टा ऐप पर सुनवाई आज

रायपुर // ( शिखर दर्शन ) आज की प्रमुख गतिविधियाँ और बैठकें

एमआईसी की महत्वपूर्ण बैठक आज

रायपुर नगर निगम की मेयर इन काउंसिल (एमआईसी) की बैठक आज, 10 जून को आयोजित होगी। महापौर एजाज ढेबर की अध्यक्षता में यह बैठक दोपहर 12 बजे निगम मुख्यालय महात्मा गांधी सदन के तृतीय तल स्थित सभाकक्ष में होगी। बैठक में ई-बस खरीदी, स्मार्ट वाटर मीटर की स्थापना, पेयजल की दर निर्धारण, आगामी मानसून की तैयारी, और जल भराव की समस्याओं पर चर्चा की जाएगी। निगम के अपर आयुक्त एवं सचिव विनोद पांडेय ने इस बारे में जानकारी दी है।

शिक्षा विभाग की अहम बैठक आज

आचार संहिता समाप्त होने के बाद शिक्षा विभाग ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। 18 जून से शुरू होने वाले नए शिक्षा सत्र की तैयारियों और अन्य योजनाओं पर विचार करने के लिए आज, 10 जून को शिक्षा सचिव की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में सभी संयुक्त संचालक, जिला शिक्षा अधिकारी, डाइट प्राचार्य, बीईओ और बीआरसी शामिल होंगे। बैठक का आयोजन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया जाएगा।

शराब और महादेव सट्टा ऐप घोटाले पर आज होगी सुनवाई

शराब और महादेव सट्टा ऐप घोटाले पर आज महत्वपूर्ण सुनवाई होगी। अनवर ढेबर समेत 4 आरोपियों से पूछताछ के लिए रायपुर की स्पेशल कोर्ट में सुनवाई होगी। ईडी ने आरोपियों से पूछताछ के लिए स्पेशल कोर्ट में अर्जी दाखिल की है।

रायपुर में आज जॉब फेयर का आयोजन

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र रायपुर द्वारा स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए आज, 10 जून को एक जॉब फेयर का आयोजन किया जा रहा है। यह फेयर रोजगार कार्यालय, पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर, रायपुर में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इस फेयर में श्री मां आशा आर्गेनिक फार्मिंग फाउंडेशन और एलक्सर कन्सल्टेंसी प्रा. लिमिटेड द्वारा वेटर, टेली कॉलर, हेल्पर, टेक्नीशियन, सोलर टेक्नीशियन और डीएमएस/सेल्स एग्जीक्यूटिव के 75 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए योग्यता आठवीं से स्नातक तक निर्धारित की गई है और वेतनमान 10,000 रुपये से 14,500 रुपये के बीच होगा। इच्छुक आवेदक बायोडाटा, आधार कार्ड, और शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की छायाप्रतियों के साथ निर्धारित तिथि और स्थल पर उपस्थित हो सकते हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!