नीट परीक्षा परिणाम पर विवाद: जबलपुर की छात्रा ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की, आरोप – भेदभाव और भ्रष्टाचार

जबलपुर // ( शिखर दर्शन ) NEET परीक्षा परिणाम पर हाईकोर्ट में जबलपुर की एक छात्रा अमीषी वर्मा की याचिका पर सुनवाई होगी। वर्मा ने NEET परीक्षा में भाई-भतीजावाद और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। इस याचिका को सोमवार को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में सुना जाएगा।
याचिकाकर्ता छात्रा अमीषी वर्मा ने NEET परीक्षा में अपने प्राप्त किए गए 615 नंबर को लेकर आलोचना की है। उन्होंने याचिका में दावा किया है कि एक कोचिंग सेंटर के आठ छात्रों को परीक्षा में शत प्रतिशत अंक मिले हैं, जिससे भ्रष्टाचार का संकेत मिल रहा है। उन्होंने भी NEET की परीक्षा प्रणाली पर सवाल उठाए हैं, और एक ही कोचिंग संस्थान के छः छात्रों को शत प्रतिशत अंक और दो को 718 और 719 अंक प्राप्त होने पर संदेह जताया है। इस याचिका के माध्यम से उन्होंने यह प्रश्न उठाया है कि क्या यह सभी आरोप सच हैं, या इसमें किसी साजिश का अंश है।
यह मामला हाईकोर्ट में गंभीरता से देखा जा रहा है और सोमवार को हाईकोर्ट में सुनवाई हो सकती है।
