मध्यप्रदेश
रेलवे स्टेशन में दुधमुंहे की हत्याः मां के गोद में मौत, बच्चे के माता-पिता की भी पिटाई, आरोपी फरार
दमोह // ( शिखर दर्शन ) मध्यप्रदेश के रेलवे स्टेशन में दुधमुंहे बच्चे की हत्या की हैरान करने वाली घटना सामने आई है। निर्देशक सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के अनुसार, अज्ञात व्यक्ति ने विवाद किया और मासूम के पिता व मां से भी मारपीट की। मासूम मां की गोद में था, और थप्पड़ लगने से मासूम की मौत हो गई। मासूम का नाम शिवम था, और पिता का नाम लेखराम है, जो दमोह के ग्राम घोघरा के निवासी हैं। रेल्वे पुलिस मामले की जांच कर रही है, और आरोपी मौके से फरार हो गया है।
