मध्यप्रदेश
18 जून से ‘स्कूल चले अभियान’: सरकारी स्कूलों में नामांकन बढ़ाने के लिए सरकार तीन चरणों में चलाएगी विशेष अभियान
मध्य प्रदेश में शासकीय स्कूलों में बच्चों के नामांकन को बढ़ावा देने के लिए सरकार विशेष अभियान शुरू करने जा रही है। 18 जून से ‘स्कूल चले अभियान’ की शुरुआत होगी, जिसका उद्देश्य छात्र-छात्राओं को स्कूलों से जोड़ना और नए प्रवेश को प्रोत्साहित करना है। यह अभियान तीन चरणों में संपन्न किया जाएगा।

पहले चरण में, जब बच्चे स्कूल आएंगे, तो उनका स्वागत फूलों से किया जाएगा। अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करने के लिए सामाजिक संगठनों को भी इस अभियान से जोड़ा जाएगा। 19 जून को छात्रों के अभिभावकों के लिए एक ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 20 जून के बाद, सभी उच्च अधिकारी एक-एक स्कूल को आवंटित कर, वहां एक घंटे तक बच्चों को पढ़ाएंगे।
