मध्यप्रदेश

26 अप्रैल श्री महाकाल भस्म आरती श्रृंगार दर्शन :

उज्जैन //(शिखर दर्शन)// मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक श्री महाकालेश्वर मंदिर में शुक्रवार सुबह 4:00 बजे मंदिर के कपाट खोले गए । सबसे पहले भगवान महाकाल का पवित्र गंगाजल से अभिषेक किया गया । इसके बाद दूध ,दही ,घी ,शहद और फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक पूजन किया गया ।

श्री महाकाल को भस्म चढ़ाई गई , भांग ,चंदन ,बेलपत्र और त्रिपुंड अर्पित कर अद्भुत श्रंगार किया गया । भगवान महाकाल ने शेषनाग का रजत मुकुट ,रजत मुंड की माला और रुद्राक्ष की माला के साथ सुगंधित फूलों से बनी माला धारण की । उन्हें अवंतिका नगरी की प्रसिद्ध मिठाइयों का भोग लगाया गया ।

सुबह से ही भस्म आरती में सैकड़ो श्रद्धालुओं ने दर्शन कर आत्मिक आनंद प्राप्त किया भक्तों ने भोलेनाथ के अत्यंत करीब रहने वाले नंदी महाराज का दर्शन कर उनके पास जाकर उनके कान में अपनी मनोकामनाएं बोलकर बाबा तक पहुंचाने की विनती कर रहे थे ।

इस दौरान श्रद्धालु महाकाल के जयकारे भी लगा रहे थे  श्री महाकालेश्वर मंदिर की दसों दिशाएं “जय जय श्री महाकाल”, “हर हर महादेव”, “हर हर शंभू”, “ॐ नमः शिवाय” से गुंजएमान हो रही थी ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!