रायपुर से दुर्ग के बीच आठ दिनों के लिए बंद रहेगा ब्रिज : एप्रोच रोड का कर सकेंगे उपयोग
दुर्गा //भिलाई //(शिखर दर्शन)//97 करोड़ के सुपेला चंद्र मौर्य ओवर ब्रिज में खराबी आने की वजह से गर्डर की बेयरिंग को बदल जाएगा इसे बदलने के लिए दिल्ली से इंजीनियर आएंगे इस ब्रिज में आज से लगभग 8 दिनों तक आवागमन पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा ।

यातायात पुलिस के मुताबिक कुम्हारी ओवर ब्रिज कार्य पूर्ण करने के बाद सुपेला भिलाई स्थित चंद्रा मौर्य ओवर ब्रिज के रायपुर से दुर्ग मार्ग में आई तकनीकी खराबी को दूर करने के लिए आज से यह ब्रिज मरम्मत कार्य किए जाने के कारण बंद रहेगा । इस वजह से दोनों मार्ग से आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा । इस दौरान सभी वाहन ब्रिज के नीचे एप्रोच रोड का उपयोग कर सकेंगे ।
जानकारी के मुताबिक निर्माण एजेंसी के द्वारा मरम्मत कार्य 29 अप्रैल तक पूर्ण किया जाना है । “यातायात पुलिस दुर्ग भिलाई” ने आम नागरिकों से अपील की है कि वह पावर हाउस से नेहरू नगर आने जाने के अपने-अपने क्षेत्र के वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें । फिलहाल अभी निर्माण कार्य होते तक हाईवे मार्ग का प्रयोग करने से परहेज करे ।
ज्ञात हो कि सुपेला से चंद्रा मौर्य तक फ्लावर की लंबाई करीब डेढ़ किलोमीटर है । वर्ष 2019 में इसका निर्माण कार्य शुरू हुआ था और मार्च 2023 में इसे भारी वाहनों के लिए खोला गया था । लेकिन साल भर में ही गर्डर के बीच लगी बेरिंग खराब हो गई है ।
