मध्यप्रदेश

9 अप्रैल श्री महाकाल भस्म आरती श्रृंगार दर्शन :

उज्जैन//( शिखर दर्शन)// मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक श्री महाकाल के पट सुबह 4:00 बजे खोले गए सबसे पहले भगवान महाकाल का पवित्र गंगाजल से अभिषेक किया गया इसके बाद दूध ,दही ,शहद और फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक पूजन किया गया । श्री महाकाल को भस्म चढ़ाई गई ।

भगवान महाकाल ने शेषनाग का रजत मुकुट , रजत मुंड की माला और रुद्राक्ष की माला के साथ सुगंधित फूलों की माला धारण की । बाबा को उज्जैन की प्रसिद्ध मिठाइयों का भोग लगाया गया ।

आज चैत्र नव रात्रि एवम भारतीय नए वर्ष की सुबह से ही श्री महाकाल भस्म आरती दर्शन में सैकड़ो श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया । सभी श्रद्धालु भक्ति भाव में अति उत्साहित देखे गए ।

कुछ श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के अत्यंत करीब रहने वाले नंदी महाराज के दर्शन कर परंपराओं के अनुसार उनके सभी जाकर उनके कान में अपनी मनोकामना कहकर बाबा तक पहुंचाने की विनती कर रहे थे ।

पूरा मंदिर बाबा के जयकारे “जय जय श्री महाकाल”, “हर हर महादेव”, “हर हर शंभू”, “ॐ नमः शिवाय” से गुंजायमान हो रहा था ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!