बिलासपुर संभाग

राधे कृष्ण की भक्ति में झूम उठे सत्संगी , आध्यात्मिक वातावरण में फूलों की होली रही आकर्षण का केंद्र , “शिव पार्वती परिवार” का आयोजन !

बिलासपुर //(शिखर दर्शन)//रंगों के त्यौहार होली के उपलक्ष्य में डीपूपारा तलाबपार में स्थित प्रसिद्ध शिव मंदिर में  “शिव पार्वती परिवार” द्वारा आध्यात्मिक भजन संध्या का आयोजन किया गया ।

जिसमे बड़ी संख्या में आस पास के गणमान्य नागरिकों के साथ माताओं बहनों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया । भजन संध्या में आए सभी भक्त जन श्री “राधे_कृष्ण” की भक्ति में लीन दिखे ।

मनगढ़ धाम के अनुयायियों की भजन प्रस्तुति रही आकर्षण का केंद्र :

जगदगुरु कृपालु जी महाराज के आश्रम मनगढ़ धाम उत्तरप्रदेश के अनुयाइयों ने राधे कृष्ण की महिमा में बड़े ही सुध बुध खो देने वाले भजनों की प्रस्तुति दी ।

“डारो डारो री रंग बनवारी पे डारो डारो री…. रंग बी रंगी पिचकारी डारो री… गिरधारी पे रंग बनवारी पे….”

“अब न और तरसाओ रसिया आओ.. आओ भोग लगाओ रसिया…”  

“रसिया ओ रसिया मेरे मन बसिया….”

जैसे भजनों से भाव विभोर कर दिए !

मनगढ़ धाम से दीक्षित भक्तजनों ने अपने भजनों से सभी श्रोताओं को भक्ति भाव में विभोर कर दिया ।

भक्ति की ऐसी अदभुत बयार बह रही थी की मंदिर प्रांगण में आए सभी श्रद्धालु मंत्र मुग्ध हो कर राधे कृष्ण की भक्ति में खो गए ।

फूलों की खेली गई होली :

तारबहर डीपूपारा तालाब के ऊपर स्थित शिव मंदिर में आयोजित आज की भजन संध्या में उपस्थित श्रद्धालुओं द्वारा “राधे कृष्ण” की भक्ति में लीन होकर होली के अवसर पर अपने आराध्य पर सुगंधित फूलों को अर्पित कर , “फूलों की होली” खेली गई । और इसके साथ ही प्रबुद्धजनों ने …”कलयुग केवल नाम अधारा सुमरी सुमरी नर उतरी पारा”   रामायण की इस चौपाई को यथार्थ के धरातल पर चरितार्थ होते अनुभव किया ।

आयोजन कर्ता “शिव पार्वती परिवार” डीपूपारा की ओर से भजन संध्या में आए सभी भक्त जनों का आत्मीय स्वागत किया गया ।

कार्यक्रम का समापन श्री राधे बिहारी की आरती व जयकारों के साथ सनातन की रक्षा एवम कल्याण की प्रथनाओ और अपेक्षाओं के साथ प्रसाद वितरण कर किया गया । आए हुए सभी भक्तो का अविस्मरणीय योगदान रहा । 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!