बेटी के पैदा होने पर 108 एंबुलेंस को दुल्हन की तरह सजाया , ढोल नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ नन्ही परी का गांव भर में हुआ भव्य स्वागत !
खंडवा/( शिखर दर्शन )//देश और दुनिया में आपने कई बार देखा होगा कि किसी परिवार में बेटी के जन्म होने पर लगभग सभी परिजन मुंह लटका लेते हैं । कई इलाकों में आज भी बेटी के जन्म को अभिशाप माना जाता है लेकिन खंडवा जिले के रंझनी गांव में एक अलौकिक और अद्भुत दृश्य देखने को मिला । यहां गांव के रहने वाले सौरभ भार्गव के घर बेटी का जन्म हुआ तो पूरे परिवार की खुशियों का ठिकाना नहीं था ।

सौरभ भार्गव की पत्नी ने जिला अस्पताल में नवजात कन्या को जन्म दिया । इसके पश्चात जिस दिन अस्पताल से छुट्टी हुई उस दिन उन्होंने बच्ची को 108 एंबुलेंस के माध्यम से गांव भिजवाना चाहा , परिवार वालों ने 108 एंबुलेंस को दुल्हन की तरह सजाया और इसके बाद परिजन 108 एंबुलेंस के माध्यम से ढोल नगाड़ा के साथ आतिशबाजी करते हुए अपने गांव में प्रवेश किया , और घर पर बच्ची का भव्य स्वागत किया गया ।
सौरभ भार्गव और उनकी पत्नी के साथ पूरे परिजनों के द्वारा बेटी का स्वागत अनूठे तरीके से किए जाने को लेकर हर कोई आश्रय चकित रह गया । इस बड़ी सोच ने न केवल परिवार में खुशियां लाई है , बल्कि इस कदम से पूरे समाज को प्रेरणा मिलनी चाहिए ।
“शिखर दर्शन” भार्गव दंपति को (पुत्री रत्न) की प्राप्ति पर ढेर सारी शुभकामनाएं देता है , और नवजात बच्ची के उज्जवल भविष्य की कामना करता है ।
