मध्यप्रदेश

29 मार्च श्री महाकाल भस्म आरती श्रृंगार दर्शन :

उज्जैन//( शिखर दर्शन)// मध्यप्रदेश के उज्जैन में स्थित विश्वप्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के पट सुबह 4 बजे खोले गए । सबसे पहले भगवान महाकाल का पवित्र गंगा जल से अभिषेक किया गया । इसके बाद दूध ,दही , घी , शहद और फलों के बने रस से अभिषेक पूजन किया गया । बाबा को भस्म चढ़ाई गई ।

भांग , चंदन और त्रिपुंड अर्पित कर वैभवशाली श्रृंगार किया गया । श्री महाकाल ने शेष नाग का रजत मुकुट , रजत मुंडो की माला और रुद्राक्ष की माला के साथ सुगंधित फूलों से बनी माला धारण की । अवंतिका की प्रसिद्ध मिठाइयों का भोग लगाया गया ।

सुबह भक्तो ने भस्म आरती श्रृंगार दर्शन कर पुण्य प्रताप प्राप्त किया । सभी भक्त शिव की भक्ति में झूम रहे थे । कुछ लोगों ने नंदी महाराज का दर्शन कर उनके कान में अपनी मनोकामना कह कर भोले तक पहुंचाने की विनती कर रहे थे । पूरा मंदिर भक्तो के द्वारा लगाए जा रहे जयकारों “जय जय श्री महाकाल”, “हर हर महादेव” , “हर हर शंभू” ,”ॐ नमः शिवाय” से गुंजयमान हो रहा था ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!