छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ सवेरा दर्शन : कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशी दाखिल करेंगे नामांकन , प्रथम चरण के चुनाव के लिए आज अंतिम दिन , CM और deputy CM रहेंगे मौजूद

रायपुर /(शिखर दर्शन)// लोकसभा चुनाव के लिए देश में सात चरणों में मतदान होना है । वहीं छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में मतदान होंगे , पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होगा ।  प्रथम चरण के चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने का आज अंतिम दिन है । सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक उम्मीदवार नामांकन दाखिल कर सकते हैं । इसके बाद 28 मार्च को नामांकन पत्रों की समीक्षा होगी । 30 मार्च तक उम्मीदवार नामांकन वापस ले सकेंगे ।

भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप की नामांकन रैली में शामिल होंगे मुख्यमंत्री साय :

CM विष्णु देव आज बस्तर और बालोद जिला का दौरा करेंगे । बस्तर में प्रत्याशी महेश कश्यप की नामांकन रैली में दोपहर 12:20 बजे नामांकन रैली में शामिल होंगे । उसके बाद 3:30 बजे बालोद में आम सभा को संबोधित करेंगे शाम 5:05 बजे मुख्यमंत्री रायपुर वापस लौट जाएंगे ।

भूपेश बघेल का दौरा कार्यक्रम :

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बस्तर और भानुप्रताप  का दौरा करेंगे आज बस्तर में प्रत्याशी कवासी लखमा के पक्ष में प्रचार प्रसार करेंगे ,बस्तर में कवासी लखमा की नामांकन रैली को भी संबोधित करेंगे । शाम 6:00 बजे भानुप्रताप में कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे । रात 8:00 बजे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रात्रि विश्राम करेंगे ।

आज कवासी लखमा भरेंगे नामांकन :

बस्तर में कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशी कवासी लखमा नामांकन भरेंगे इस दौरान आज बस्तर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन भी होगा । 11:30 बजे नामांकन रैली निकाली जाएगी । नामांकन रैली में पूर्व मुख्यमंत्री बघेल सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!