कांग्रेस घोषित कर सकती है अपने उम्मीदवार , पहले चरण के नामांकन का आज आखिरी दिन , बालाघाट छिंदवाड़ा और जबलपुर में CM डॉ. मोहन करेंगे चुनाव प्रचार

भोपाल /(शिखर दर्शन)// लोक सभा सीटों के लिए नामांकन पत्र जमा करने का आज अंतिम दिन है । पहले चरण में शामिल मध्य प्रदेश की 6 लोकसभा सीटों के लिए आज नामांकन होना है । जिसमें कांग्रेस अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर सकती है । मध्य प्रदेश में पहले चरण में सीधी शहडोल ,जबलपुर ,मंडला बालाघाट और छिंदवाड़ा और लोकसभा सीट के लिए वोट डाले जाएंगे । अभी तक 16 प्रत्याशियों द्वारा 21 नामांकन पत्र जमा किए गए हैं । नामांकन पत्रों की जांच 28 मार्च को होगी । उम्मीदवार नामांकन वापस 30 मार्च तक ले सकेंगे । जानकारी हो कि पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होगा सीधी और शहडोल से सर्वाधिक नामांकन भरे गए हैं ।
कांग्रेस अपने उम्मीदवार घोषित कर सकती है आज :
कांग्रेस की आज केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक दिल्ली में होगी । इसमें मध्य प्रदेश की शेष 6 लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम घोषित किए जाएंगे । मध्य प्रदेश के 6 नाम पर अब तक अंतिम मुहर नहीं लग पाई है । ग्वालियर ,मुरैना गुना ,विदिशा ,दमोह और खंडवा सीट पर पार्टी प्रत्याशी तय नहीं कर सकी है । सबसे ज्यादा पेंच ग्वालियर ,चंबल संभाग के सीटों को लेकर फंसा हुआ है । गुना और शिवपुरी से अरुण यादव के टिकट को लेकर पार्टी के अंदर घमासान मचा हुआ है । इधर ग्वालियर और मुरैना में भी नेताओं के बीच असहमति बनी हुई है ।
ये हो सकते हैं दावेदार :
• ग्वालियर _ प्रवीण पाठक ,राम सेवक सिंह
• विदिशा _ अनुमा आचार्य ,प्रताप भानु शर्मा
• दमोह _राम सिया भारती ,रंजीत गौरव पटेल
• मुरैना_ सतपाल (नीटू) सिकरवार ,पंकज उपाध्याय
• गुना_ अरुण यादव ,यादवेंद्र यादव
• खंडवा_ नरेंद्र पटेल ,सुरेंद्र सिंह शेरा
CM डॉ मोहन के दौरे :
मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव आज जबलपुर छिंदवाड़ा और बालाघाट में चुनाव प्रचार करेंगे । मुख्यमंत्री भाजपा प्रत्याशियों की नामांकन रैली में शामिल होंगे । प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ,मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और प्रहलाद पटेल भी इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ मौजूद रहेंगे । सुबह 10:30 सीएम भोपाल से जबलपुर पहुंचेंगे । सुबह 10:45 बजे जबलपुर के शहीद स्मारक पर जनसभा और रोड शो होगा । दोपहर 12:00 बजे भाजपा प्रत्याशी आशीष दुबे के नामांकन में शामिल होंगे । दोपहर 12:45 बजे छिंदवाड़ा में जनसभा और नामांकन रैली में शामिल होंगे । दोपहर 2:20 बजे बालाघाट में भाजपा प्रत्याशी डॉ.भारती पारधी का नामांकन और रोड शो में शामिल होंगे ।
अनूपपुर जबलपुर मंडला और बालाघाट के दौरे पर जीतू पटवारी :
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य जीतू पटवारी आज जबलपुर ,अनूपपुर ,मंडला और बालाघाट के दौरे पर रहेंगे । सुबह 10:45 बजे अनूपपुर में फुंडेलाल मार्को के नामांकन में शामिल होंगे । दोपहर 1:00 बजे मंडला में ओमकार मरकाम के नामांकन में शामिल होंगे । शाम 4:45 बजे बालाघाट में सम्राट सिंह सरसवर के नामांकन में शामिल होंगे । उमंग सिंगार और अरुण यादव के साथ जीतू पटवारी नामांकन में शामिल होंगे ।
