होली खेल रहे युवक को जवान ने मारी गली…
बिलासपुर //(शिखर दर्शन)// छत्तीसगढ़ के जिला बिलासपुर में होली के दौरान जश्न मनाते हुए एक युवा को पुलिस के जवान ने गोली मार दिया। जिससे कि इलाके में हड़कंप मच गया । घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया ।

होली के जश्न के बीच हुई इस वारदात ने बिलासपुर जिले के अंतर्गत आने वाले मस्तूरी इलाके को झकझोर कर रख दिया । यहां अपने संगी साथियों के साथ होली मना रहे युवक को बटालियन के जवान ने एयरगन से गोली मार दी , गोली चलते ही आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया ।जानकारी के अनुसार यह मामला मस्तूरी थाना अंतर्गत मल्हार चौकी क्षेत्र का बताया जा रहा है । यहां किसी बात को लेकर बटालियन के जवान और युवक और पीयूष सिंह के बीच मामूली विवाद हो गया । इस दौरान जवान ने अपना आपा खो दिया और अपने घर जा कर एयर गन ला कर पीयूष सिंह पर फायर कर दिया । गोली सीधे युवक के सीने में लगी और वह जमीन पर गिर गया । जिसके बाद युवक को आनन फानन में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया । मौके पर ASP अर्चना झा, CSAP उदयन बेहर , मस्तूरी थाना प्रभारी रविंद्र अनंत सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया था । गोली चलाने वाला आरोपी जवान पुलकेश जो कि छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की दूसरी बटालियन “सकरी” में पदस्थ है । आरोपी जवान पुलकेश नापित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्यवाही में जुट गई है ।



