होली खेलकर घर वापस लौट रहे युवक को ट्रेलर ने कुचला ..….. मौके पर ही हुई मौत !
बिलासपुर //मस्तूरी//( शिखर दर्शन)// होलिका दहन के बाद होली खेलकर घर लौट रहे युवक को तेज रफ्तार ट्रेलर के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए अपनी चपेट में ले लिया । जिससे कि युवा की तत्काल घटनास्थल पर ही मौत हो गई ।

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के जिला बिलासपुर अंतर्गत मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम मोहतरा का रहने वाला (19 वर्षीय) विपिन सुमन अपने साथियों के साथ मोहतरा चौक नेशनल हाईवे नंबर 49 के पास होली खेलकर घर वापस लौट रहा था । तभी अकलतरा की ओर से आ रही तेज रफ्तार ट्रेलर क्रमांक सीजी 07 BC 2923 के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उसे ट्रेलर से कुचल दिया । जिसके कारण मौके पर ही युवक की मौत हो गई । घटना की सूचना थाना मस्तूरी पुलिस को दी गई ।मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मर्ग कायम करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है । और ट्रेलर के चालक के विरुद्ध धारा 304 ए भारतीय दंड संहिता के तहत अपराध कर लिया है ।



