मध्यप्रदेश

25 मार्च श्री महाकाल भस्म आरती श्रृंगार दर्शन : महाकाल के रंग में रंगने में पहुंचे श्रद्धालु… भोलेनाथ के साथ जमकर उड़ाए गुलाल !

उज्जैन /(शिखर दर्शन)// मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के पट सुबह 4:00 बजे खोले गए सबसे पहले भगवान महाकाल का पवित्र गंगाजल से अभिषेक किया गया । इसके बाद दूध ,दही , घी ,शहद और फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक किया गया । श्री महाकाल को भस्म चढ़कर विभिन्न रंगों का गुलाल उड़ाया गया । महाकाल के रंग में रंगने के लिए बड़ी ही श्रद्धा के साथ श्रद्धालु मंदिर पहुंचे ।

भांग ,चंदन और रंग-बिरंगे गुलाल से बाबा महाकाल को सुसज्जित कर अद्भुत श्रंगार किया गया । भगवान महाकाल ने शेषनाग का रजत मुकुट , रजत मुंड की माला और रुद्राक्ष की माला के साथ सुगंधित फूलों से बनी माला धारण की । बाबा महाकाल को होली पर्व के उपलक्ष पर अवंतिका नगरी की प्रसिद्ध मिठाइयों का भोग लगाया गया ।

होली त्यौहार की उमंग के साथ सैकड़ो श्रद्धालुओं ने भस्म आरती दर्शन कर आत्मिक आनंद प्राप्त किया । कई भक्त भोलेनाथ के अत्यंत करीब रहने वाले नंदी महाराज के दर्शन कर उनके समीप जाकर उनके कान में अपनी मनोकामनाएं बोलकर , बाबा तक पहुंचाने की विनती कर रहे थे । श्रद्धालुओं के द्वारा बाबा महाकाल के जयकारे भी लगा रहे थे । इस दौरान पूरा मंदिर बाबा के जयकारे भरे उद्घोष “जय जय श्री महाकाल”,  “हर हर महादेव”, “हर हर शंभू”, “ॐ नमः शिवाय से गुंजायमान हो रहा था ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!