Blogउत्तरप्रदेश

तीन बच्चों के साथ मां ने की खुदकुशी…… वजह जानकर रह जाएंगे हैरान !

सीतापुर उत्तर प्रदेश //बंद कमरे में मां और तीन बच्चों की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया । बताया जा रहा है कि पति से कहा सुनी के बाद एक महिला ने तीन बच्चों को जहर देने के बाद खुद भी जहर खा लिया । इससे चारों की मौत हो गई । घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और सभी को विचलित अवस्था में लेकर अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान सभी की मौत हो गई । पुलिस ने सभी शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में ले लिया है ।

मृतका के पति को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है । घटना मानपुर क्षेत्र के अहमदपुर गांव की है जहां बुधवार को 32 वर्ष की राजकुमारी का अपने पति से किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई इस पर गुस्से में आकर उसने अपने तीन मासूम बच्चों को जिनकी उम्र क्रमशः 3 वर्ष , 5 वर्ष और 8 वर्ष है उन्हें जहर देकर खुद भी जहर खा लिया । इस घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले तो चारों को मूर्छित और विचलित अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया था जहां इलाज के दौरान तीन मासूम सहित महिला की मौत हो गई । इस मामले में पुलिस अधीक्षक ने कहा की राजकुमारी का किसी बात पर पति से झगड़ा हो गया था । इससे नाराज होकर उसने यह खौफनाक कदम उठाया है ।मृतका के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!