मध्यप्रदेश

श्री महाकाल भस्म आरती दर्शन :

उज्जैन /(शिखर दर्शन)// मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर के पट सुबह 4:00 बजे खोले गए ।सबसे पहले भगवान महाकाल का पवित्र गंगाजल से अभिषेक किया गया ।

इसके बाद दूध ,दही ,घी ,शहद और फलों के रस से बने पंचामृत से श्री महाकाल का अभिषेक पूजन किया गया । बाबा को भस्म चढ़ाई गई । चंदन ,भांग और आभूषण से दिव्य श्रृंगार किया गया । बाबा महाकाल ने शेषनाग का रजत मुकुट , रजत मुंडो की माला और रुद्राक्ष की माला के साथ सुगंधित फूलों की माला धारण की ।

श्री महाकालेश्वर मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी । सभी ने भस्म आरती दर्शन कर आनंद प्राप्त किया । लोगों ने नंदी महाराज के समीप जाकर उनके कानों में अपनी मनोकामनाएं बोलकर बाबा तक पहुंचाने की गुजारिश की ।

सभी भक्त अति उत्साहित नजर आ रहे थे । सभी बाबा महाकाल की भक्ति में लीन थे और श्री महाकाल के जयकारे लगा रहे थे । पूरा मंदिर बाबा के जयकारे “जय जय श्री महाकाल”, “हर हर महादेव”, “हर हर शंभू” “ॐ नमः शिवाय” से गूंज रहा था ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!