6 जनवरी श्री महाकाल भस्म आरती दर्शन :
उज्जैन /( शिखर दर्शन )// मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के पट सुबह 4:00 बजे खोले गए । सबसे पहले बाबा महाकाल को पवित्र गंगाजल से अभिषेक कराया गया । इसके बाद दूध , दही ,घी ,शहद और फलों से बने पंचामृत से अभिषेक पूजन किया गया ।

बाबा को भस्म चढ़ाई गई । भगवान महाकाल ने शेषनाग का रजत मुकुट , रजत मुंड की माला , रुद्राक्ष की माला के साथ सुगंधित फूलों से बनी माला धारण किया । भगवान महाकाल को भांग चंदन त्रिपुंड अर्पित कर दिव्य श्रृंगार किया गया। बाबा को भोग स्वरूप विभिन्न प्रकार के फल एवं मिठाइयां प्रस्तुत की गई ।
सुबह से ही मंदिर में भक्तों का जमावड़ा देखने लायक था । सभी भक्तों ने भस्म आरती दर्शन कर आत्मिक आनंद प्राप्त किया लोगों ने नंदी महाराज के दर्शन कर उनके कानों के समीप जाकर अपनी मनोकामनाएं कही ,और बाबा तक पहुंचाने की विनती की । सभी श्रद्धालु बाबा के जयकारे लगा रहे थे । पूरा मंदिर “जय जय श्री महाकाल”, “हर हर महादेव” , “ॐ नमः शिवाय”,”हर हर शंभू” से गूंज रहा था ।
