दुर्ग संभाग

भिलाई की महिला ओमान में बनी बंधक , कामवाली बाई बनाकर गई थी विदेश…

भिलाई /(शिखर दर्शन)//छत्तीसगढ़ के जिला दुर्ग के अंतर्गत आने वाले भिलाई के मोहल्ला खुर्शीपार क्षेत्र की 29 वर्षीय दीपिका रोजगार के लिए अरब प्रायद्वीप के दक्षिण पूर्व में स्थित मुस्लिम देश ओमान गई हुई थी । जहां उसे बंधक बनाए जाने का मामला सामने आया है महिला ने अपना एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करके मदद की अपील की है ।

जानकारी के अनुसार बंधक महिला का नाम योगी दीपिका 29 वर्ष बताया जा रहा है । वह भिलाई के खुर्शीपार क्षेत्र की रहने वाली है । वह कामवाली बाई की नौकरी करने के लिए अरब देश के दक्षिण पूर्व में स्थित एक मुस्लिम देश ओमान गई हुई थी। वहां उसे बंधक बनाकर उससे काम लिया जा रहा है । अब वहां से छूटने के लिए दीपिका ने वीडियो जारी कर लोगों से मदद की गुहार लगाई है ।

सोशल मीडिया में जारी वीडियो में दीपिका ने कहा है कि वह छत्तीसगढ़ के जिला दुर्ग के भिलाई शहर की है । और ओमान में आकर फंस गई है । उसे अच्छी नौकरी का झांसा देकर लाया गया था । इसके बाद उसे वहां बंधक बना लिया गया है वह चाह कर भी वहां से वापस भारत नहीं लौट पा रही है । उससे मारपीट कर वापस जाने के बदले में दो से तीन लाख रुपए की मांग की जा रही है ।

दीपिका का पति जोगी मुकेश ने बताया कि 30 मई 2023 से दीपिका ओमान में है। कामवाली बाई की नौकरी के लिए वह केरल की एक प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से वह ओमान भेजी गई थी । उसे खाना बनाने का काम दिलाने का नाम पर खुर्शीपार के मूल्ला मोहम्मद इमरान खान ,हैदराबाद निवासी अब्दुल , मस्कट निवासी वैजय के पड़ोसी के यहां खाना बनाने का काम दिलाने के नाम पर दुर्ग से हैदराबाद और हैदराबाद से मस्कट के लिए मई 2023 को भेजा गया । मस्कट एयरपोर्ट से दीपिका को हाफिजा के घर जैनब लेकर गई । जैनब अब भारत के कई लोगों को काम दिलाने के नाम पर पहले भी मस्कट ले जा चुकी है । लोगों के कहने से दीपिका ने जैनब पर भरोसा किया । और काम के लिए तैयार हो गई । ओमान में मुनीर और हफीज के परिवार में दीपिका खाना बनाने का काम करती रही । जिसके लिए उसके इंडियन बैंक खाते में हर महीने लगभग 25 हजार रुपया भेजे जाते रहे लेकिन दिसंबर के बाद उसका वेतन रोक कर उसे परेशान करते हुए बंधक बना लिया गया ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!