मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश बोर्ड परीक्षाएं : विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं , दिया संदेश …

भोपाल /(शिखर दर्शन)// मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने मध्यप्रदेश बोर्ड परीक्षाओं में शामिल हो रहे छात्र एवं छात्राओं को शोसल मीडिया प्लेटफॉर्म ” X ” पर ट्वीट करके शुभकामनाएं दी हैं । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा…”तनाव रहित होकर एकाग्रता एवं आनंद के साथ परीक्षा में भाग लीजिए । आप परीक्षा में अपना सर्वश्रेष्ठ दें , निश्चित ही आपके परिश्रम का सुखद फल मिलेगा । मेरी शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद आप सभी के साथ हैं” ।

जानकारी हो कि मध्यप्रदेश में आज 5 फरवरी से दसवीं बोर्ड परीक्षा शुरू हो गई है पहले ही दिन हिंदी विषय की परीक्षा हो रही है । वहीं कल से 12वीं बोर्ड की परीक्षा शुरू होगी । इस वर्ष दसवीं बोर्ड परीक्षा के लिए 3868 केंद्र बनाए गए हैं । इन केंद्रों में प्रदेश भर के 9.92 लाख विद्यार्थी दसवीं बोर्ड की परीक्षा दे रहे हैं । परीक्षा सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 तक रहेगी ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!