सड़क दुर्घटना : अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर… दो युवकों की मौत…
दमोह /(शिखर दर्शन )//मध्य प्रदेश के जिला दमोह में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला । जिले के छतरपुर हाईवे से एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है । जिसमें बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई है ।

मामला बटियागढ़ थाना क्षेत्र के बाईपास रोड का है । जहां देर रात बाइक सवार छतरपुर की ओर से बटियागढ़ आ रहे दो युवकों की मोटरसाइकल को बाईपास पर अज्ञात वाहन में जोरदार टक्कर मार दी । इस घटना में बाइक सवार दोनों ही युवक गंभीर रूप से घायल हो गए । जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया । परंतु डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया ।

मिली जानकारी के अनुसार सड़क दुर्घटना में घायल अवस्था में सड़क पर पड़े दो युवकों को बटियागढ़ स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया यहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया था । जहां ड्यूटी में तैनात डॉक्टरों ने जांच के बाद घायल युवकों को मृत घोषित कर दिया ।
मृतक कपिल पिता मोहनलाल धतरा (21 वर्ष) एवं सत्येंद्र जोगी (23 वर्ष) के शव को जिला अस्पताल के चीयरघर में रखवाया गया है । पंचनामा व पोस्टमार्टम कार्यवाही के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा । फिलहाल पुलिस दुर्घटनाकारी अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है ।
