मध्यप्रदेश

5 फरवरी श्री महाकाल भस्म आरती दर्शन :

उज्जैन// (शिखर दर्शन) // मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के पट सोमवार सुबह 4:00 बजे खोले गए । भगवान महाकाल का सबसे पहले पवित्र गंगाजल से अभिषेक किया गया । इसके बाद दूध , दही ,घी , शहद एवं फलों से बने पंचामृत से अभिषेक पूजन किया गया ।

श्री महाकाल को भस्म चढ़ाई गई । बाबा महाकाल को चंदन ,आभूषण और मस्तक पर त्रिपुंड एवम चंद्र अर्पित कर दिव्य श्रृंगार किया गया । भगवान महाकाल ने शेषनाग का रजत मुकुट ,रजत मुंड माला ,रुद्राक्ष की माला के साथ सुगंधित फूलों से बनी माला धारण की विभिन्न प्रकार के फलों अंगूर ,अनार इत्यादि एवं मिष्ठान से भोग लगाया गया ।

सुबह से ही भस्म आरती में सैकड़ो श्रद्धालुओं ने दर्शन कर आत्मिक आनंद प्राप्त किया । लोगों ने नंदी महाराज का दर्शन कर उनके समीप जाकर अपनी मनोकामनाएं पूर्ण होने के उद्देश्य से अपनी बात उनके कानों में कही । और बाबा महाकाल तक पहुंचाने की गुजारिश की ।

इस दौरान श्रद्धालु बाबा महाकाल के जयकारे लगा रहे थे । पूरा मंदिर बाबा के जयकारे… “जय जय श्री महाकाल” , “हर हर महादेव”, “हर हर शंभू” , “ॐ नमः शिवाय” से गूंज रहा था ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!