जादू टोना का आरोप लगाकर वृद्ध महिला को जलाकर जान से मारने का प्रयास करने वाले 7 पड़ोसियों समेत 2 बैगा गिरफ्तार !


बिलासपुर /(शिखर दर्शन )// जिले के थाना मस्तूरी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भदौरा में 11 जनवरी की रात एक वृद्ध महिला पर अंधविश्वास के चलते पड़ोसियों ने जादू टोना का आरोप लगाकर घर से बुलाकर उठा ले गए । और दूसरे जगह ले जाकर प्रताड़ित करते हुए जान से मारने की नीयत से उसे गर्म सलाखों से जला दिया था । और उसे मरा हुआ समझकर झाड़ियां में फेंक दिया था । पीड़ित वृद्ध महिला के परिजनों के द्वारा शिकायत पर मस्तूरी पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर घटना के बाद से फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने आज 2 बैगा सहित 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुजुर्ग महिला भूरीबाई को उसके गांव के ही केजऊ राठौर और उसके परिवार वाले उसे अपने साथ पकड़ कर ले गए । और यह कहते हुए की “तू टोनही है और बैग लोगों के द्वारा हमारे घर में भूत धरा कर घर वालों को परेशान करती हो ” कहते हुए चेहरे सीने एवं शरीर में जान से मारने की नीयत से गर्म सलाखों से जला दिए थे ।
घटना की जांच के बाद थाना मस्तूरी में आरोपियों के खिलाफ धारा 364 , 294 , 323 , 307 , 34 , भारतीय दंड विधान , एवं छत्तीसगढ़ टोनही प्रताड़ना निवारण अधिनियम 2005 की धारा 5 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था ।विवेचना के दौरान घटना दिनांक से ही केजऊ राठौर व उसके परिवार वाले एवं घटना को अंजाम देने वाले दोनो बैगा मौके से फरार हो गए थे ।

आरोपियों के फरार होने के बाद से ही पुलिस अलग-अलग टीम बनाकर उनकी पताशाजी कर रही थी । पुलिस कोरबा जिला , जांजगीर जिला , एवं रायगढ़ जिले में आरोपियों की तलाश कर रही थी । लगातार आरोपियों के परिजनों के घर पर भी पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही थी । वहीं पुलिस को मुखबिर से सूचना और साइबर सेल से मिले इनपुट के आधार पर केजऊ राठौर और उसके परिवार वालों को बालको जिला कोरबा से एवं दोनों बैगा को जिला जांजगीर से हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया ।
पूछताछ में केजऊ राठौर ने बताया कि घर में अपनी बेटी और बहू के झाड़ फूंक के द्वारा इलाज के लिए अपने दामाद संतोष राठौड़ को बैगा लाने के लिए बोला था । जिस पर संतोष अपने पहचान के देवी प्रसाद और धर्म नाम के बैगा को अपने मोटरसाइकिल से लेकर ग्राम भदौरा झाडफुंक करने ले कर आया । ग्राम भदौरा में केजऊ राठौर के घर पर बैगा द्वारा केजऊ राठौड़ की बेटी एवं बहू जो कि बीमार रहते थे , उनकी झाडफुंक की गई ।अलग-अलग कर्मकांड मंत्र करके उनका भूत भगाने की प्रक्रिया किया गया । और दोनो बैगा ने सभी को दिग्भ्रमित किया तथा रात्रि में पुनः भूत भगाएंगे बोलकर सबको इकट्ठा करके पूजा पाठ का बहुत सारा सामान मंगाया गया । जिसमें केजऊ का बेटा और उसके समधी और उसके दोनों दामाद भी शामिल थे । रात्रि में पूजा पाठ के बाद पीड़िता को आरोपियों ने उसके घर से घसीट कर लाया , और तुम टोनही हो कह कर उसके साथ मारपीट की गई । और लोहे की गर्म हसिया से उसके हाथ पैर और शरीर को जलाया गया । और उसे अधमरा करके छोड़ दिया गया । फिर संतोष राठौड़ ने पुलिस आ जाएगी चलो भागो यहां से यह कह कर दोनों बैगा को अपने साथ वापस जांजगीर ले गया । इस प्रकार उक्त आरोपियों के द्वारा अपराध घटित करना पाया गया । सभी आरोपियों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है ।
पुलिस ने की अंधविश्वास से बचने की लोगों से अपील

बिलासपुर पुलिस ने लोगों से यह अपील की है कि इस प्रकार के अंधविश्वास या किसी के बहकावे में ना आवे , अपने आसपास में ऐसी किसी भी घटना की सूचना तत्काल पुलिस को देवें और जागरूक रहें ।
गिरफ्तार आरोपीगण :
1. केजऊ राठौर पिता स्वर्गीय विजय राठौड़ उम्र 56 साल भदौरा भाटापारा थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर (छ ग) ।
2. सुरेश उर्फ रितु राठौर पिता केशव राठौर उम्र 28 वर्ष भदौरा भाटापारा थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर (छ ग) ।
3. देवी कहरा पिता स्वर्गीय मंगलूराम उम्र 48 वर्ष ठाकुर देव मंदिर के पास भीमा तालाब जांजगीर ,थाना जांजगीर जिला जांजगीर चांपा (छ ग) ।
4. विशाल नाथ राठौड़ पिता गोपालराम उम्र 48 वर्ष हालाहुली अटल चौक थाना खरसिया जिला रायगढ़ (छ ग) ।
5. संतोष राठौड़ स्वर्गीय धनसाय राठौर उम्र 38 वर्ष पुरानी बस्ती वार्ड क्रमांक 12 जांजगीर थाना जांजगीर , जिला जांजगीर चांपा (छ ग) ।
6. धरम कहरा पिता गौतम कहरा उम्र 45 वर्ष किकिरदा थाना बिर्रा हालमुकाम पुरानी बस्ती जांजगीर , थाना जांजगीर , जिला जांजगीर चांपा (छ ग) ।
7. रवि उर्फ लल्ला उर्फ दद्दू राठौर पिता रामकुमार उम्र 23 वर्ष धारा शिव थाना रामगढ़ , जिला जांजगीर चांपा (छ ग) ।




