कॉलेज के सामने से छात्रा का अपहरण : परीक्षा देने आई थी युवती , पांच युवकों ने जबरन वैन में बिठाया ,


धार /(शिखर दर्शन)// मध्यप्रदेश के जिले धार से कालेज़ छात्रा के अपहरण का सनसनी खेज मामला सामने आया है । घटना बुधवार शाम करीब 5:00 बजे के आसपास की बताई जा रही है ।जहां पीजी कॉलेज के सामने से छात्रा का वैन सवार युवकों ने अपहरण कर लिया ।

बताया जा रहा है कि अपहरणकर्ता 4 से 5 की संख्या में मारुति ईको वैन से आए थे और छात्रा का अपहरण कर ले गए ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार छात्रा M.A. 3rd सेमेस्टर की परीक्षा देने इंदौर से धार पीजी कॉलेज आई थी । छात्रा मूलतः धार जिले के उमरबन के पास करौंदिया गांव की रहने वाली बताई जा रही है । छात्रा के साथ चार छात्राएं और भी थी , इन छात्राओं ने अपहरण कर्ताओं से संघर्ष भी किया । सूचना पर CSP धार और नौगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है ।

जानकारी के अनुसार छात्रा पिछले कुछ समय से इंदौर में रहकर पढ़ाई कर रही है । M.A.3rd सेमेस्टर की परीक्षा अभी चल रही है। बुधवार दोपहर वह परीक्षा देने इंदौर से धार आई थी । शाम को परीक्षा खत्म होने के बाद वह अपनी सहेलियों के साथ पैदल जा रही थी । इसी दौरान बदमाशों ने उसका अपहरण कर लिया ।फिलहाल पुलिस बदमाशों और युवती की तलाश में जुटी हुई है ।
