अपने आप को “पत्रकार” बताने वाला शख्स निकाल चोर…. कार्यक्रम स्थल से चुराया दो लैपटॉप , वारदात सीसीटीवी में हुई कैद , पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार !



इंदौर /(शिखर दर्शन)// मध्यप्रदेश के इंदौर मैं अपने आप को पत्रकार बताने वाला व्यक्ति ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। कथित पत्रकार ने रविंद्र नाथ टैगोर ऑडिटोरियम में दो लैपटॉप चुराया है । वारदात की घटना ऑडिटोरियम में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर दोनों लैपटॉप बरामद कर लिया है ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला शहर के तुकोगंज थाना क्षेत्र स्थित रविंद्र नाथ टैगोर ऑडिटोरियम का है । जहां पर निजी संस्थान का एक एनुअल फंक्शन आयोजित किया गया था । इस दौरान वहां पहुंचे कथित पत्रकार नीरज बड़ोदिया दो लैपटॉप चुरा कर मौके से फरार हो गया । संस्था के कर्मचारियों ने ऑडिटोरियम में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल तो आरोपी लैपटॉप चोरी कर जाता हुआ नजर आ रहा है ।
इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से की गई । पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को धर दबोचा । पकड़े गए आरोपी के कब्जे से दोनों लैपटॉप पुलिस ने बरामद किए हैं । वहीं आरोपी को थाने से आवश्यक करवाही कर न्यायालय में पेश किया है । इस मामले में कथित पत्रकार के अखबार की जानकारी भी पुलिस जनसंपर्क विभाग से मांग रही है । इसके बाद कड़ी कार्यवाही की जाएगी ।
इस घटना से अखबार चलाने वालों और मीडिया से जुड़े जिम्मेदार लोगों को अब सावधान होने की जरूरत है । जिससे कि किसी भी असामाजिक तत्वों को अपने संस्थान में किसी भी प्रकार के काम पर ना रखें । यह गंभीर मंथन का विषय है और यदि किसी व्यक्ति को रखते भी हैं तो उसका पूरा-पूरा पुलिस से चरित्र सत्यापन , तथा संबंधित व्यक्ति के संबंध में पुलिस में जानकारी पहले से ही दर्ज होनी चाहिए । कि वह जिस अखबार के लिए काम करता है और कहां का रहने वाला है उसकी व्यक्तिगत पहचान और उसका आपराधिक रिकॉर्ड जांचने की भी जरूरत अब महसूस की जा रही है।

