मध्यप्रदेश

ट्रेन के इंजन पर युवक चढ़ा हुआ ब्लास्ट…. मची अफरा तफरी…

शहडोल /(शिखर दर्शन )//मध्यप्रदेश के शहडोल जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है । जहां रेलवे स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी के इंजन पर चढ़ा युवक करंट की चपेट में आ गया । करंट की चपेट में आने से वह बुरी तरह से झुलस गया उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है । जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना शहडोल जिले के बुढार रेलवे स्टेशन की है । यहां एक युवक अनूपपुर की ओर जा रही एलुमुनियम टैंकर मालगाड़ी की इंजन पर चढ़ गया । युवक जैसे ही ट्रेन के इंजन के ऊपर चढ़ा हाई टेंशन तार की चपेट में आ गया । और तुरंत ही एक जोर का धमाका हुआ जिसके कारण वह बुरी तरह झुलस कर नीचे गिर गया । इस दौरान वहां मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे पुलिस फोर्स के जवान मौके पर पहुंचे और युवक को इलाज के लिए बुढार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया । युवक की स्थिति अत्यंत ही नाजुक देखकर डॉक्टर ने उसे प्राथमिक उपचार देकर शहडोल रेफर कर दिया है । जहां वह जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है । डाक्टर के अनुसार युवक 90% झुलस गया है वह कबाड़ बिनने का काम करता था । युवक अक्सर रेलवे स्टेशन के आसपास ही घूमता रहता था ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!