मध्यप्रदेश

पाकिस्तान पहुंचा भोपाल का गिद्ध: 1 हजार KM से ज्यादा का सफर, GPS बंद होने से बढ़ी चिंता

राजस्थान होते हुए सीमा पार पहुंचा रेस्क्यू किया गया गिद्ध

भोपाल (शिखर दर्शन) //

मध्य प्रदेश की राजधानी Bhopal से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक रेस्क्यू किया गया गिद्ध अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर Pakistan पहुंच गया।

जानकारी के मुताबिक, यह गिद्ध पहले घायल अवस्था में मिला था और इलाज के बाद इसे 30 मार्च को हलाली डैम क्षेत्र से प्राकृतिक आवास में छोड़ा गया था। यह वन विहार नेशनल पार्क की निगरानी में था।

रिलीज के बाद गिद्ध पर जीपीएस ट्रैकिंग डिवाइस लगाया गया था, जिससे उसकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। शुरुआती ट्रैकिंग के अनुसार, उसने उड़ान भरते हुए राजस्थान का रास्ता लिया और फिर सीमा पार कर पाकिस्तान में प्रवेश कर गया।

करीब 7 दिनों में 1000 किलोमीटर से ज्यादा दूरी तय करने की जानकारी सामने आई है, जिसे लेकर वन विभाग के अधिकारी भी हैरान रह गए। हालांकि, सबसे बड़ी चिंता तब बढ़ी जब 7 अप्रैल के आसपास उसका GPS सिग्नल अचानक बंद हो गया।

इसके बाद तुरंत अंतरराष्ट्रीय वन्यजीव संगठनों को सूचना दी गई और WWF के माध्यम से पाकिस्तान के वन विभाग से संपर्क किया गया।

पाकिस्तान के खानेवाल क्षेत्र में स्थानीय लोगों की मदद से गिद्ध को बाद में बरामद किया गया और उसे रेस्क्यू सेंटर में इलाज के लिए रखा गया है।

वन्यजीव विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के प्रवासी पक्षियों का लंबी दूरी तय करना सामान्य है, लेकिन GPS ट्रैकिंग का अचानक बंद हो जाना हमेशा चिंता का कारण बनता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!