मध्यप्रदेश

महाकाल मंदिर में फर्जी पहचान का मामला: IAS बनकर सुविधाएं लेने की कोशिश नाकाम

संयुक्त सचिव बनकर सर्किट हाउस बुकिंग, जांच में खुली पोल; आरोपी हिरासत में

उज्जैन ( शिखर दर्शन ) // महाकालेश्वर मंदिर में एक फर्जी IAS अधिकारी बनकर वीआईपी सुविधाएं लेने की कोशिश का मामला सामने आया है। समय रहते जांच होने पर यह पूरा फर्जीवाड़ा पकड़ में आ गया और आरोपी को हिरासत में ले लिया गया।

जानकारी के अनुसार, दिल्ली निवासी अतुल सिंह नामक व्यक्ति ने खुद को सिविल एविएशन विभाग में संयुक्त सचिव (IAS) बताकर उज्जैन के सर्किट हाउस में दो कमरों की बुकिंग कराई थी। इसके साथ ही उसने महाकाल मंदिर में भस्म आरती के लिए विशेष अनुमति लेने की भी कोशिश की।

मामला उस समय संदिग्ध हो गया जब अधिकारियों को उसकी पहचान पर शक हुआ। जिला सत्कार अधिकारी को मिले पत्र के आधार पर जब सत्यापन किया गया, तो पता चला कि संबंधित व्यक्ति किसी भी सरकारी पद पर नहीं है।

जांच में खुलासा होते ही महाकाल थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और फर्जीवाड़े का मामला दर्ज कर लिया।

थाना प्रभारी गगन बादल के अनुसार, आरोपी ने फर्जी पहचान के जरिए शासकीय सुविधाएं हासिल करने की कोशिश की थी, जिसे समय रहते विफल कर दिया गया। फिलहाल आरोपी को हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया जारी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!