दिल्ली

दिल्ली से ऋषिकेश अब 3 घंटे: ‘नमो भारत’ रेल का बड़ा प्लान, सफर होगा सुपरफास्ट

हरिद्वार-ऋषिकेश तक RRTS विस्तार की तैयारी, पर्यटन और कनेक्टिविटी को मिलेगा बूस्ट

नई दिल्ली (शिखर दर्शन) // Namo Bharat RRTS को हरिद्वार और ऋषिकेश तक बढ़ाने की योजना पर बड़ा अपडेट सामने आया है। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद दिल्ली से ऋषिकेश का सफर महज 2.5 से 3 घंटे में पूरा हो सकेगा।

यह विस्तार दिल्ली-एनसीआर को उत्तराखंड के प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों से तेज गति से जोड़ने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। इससे यात्रियों को तेज, आरामदायक और सुगम सफर का लाभ मिलेगा।

मेरठ से आगे बढ़ेगा कॉरिडोर

फिलहाल नमो भारत कॉरिडोर दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ तक संचालित हो रहा है। प्रस्तावित विस्तार मेरठ के मोदीपुरम से शुरू होकर नेशनल हाईवे-58 के साथ हरिद्वार और ऋषिकेश तक जाएगा।

रिपोर्ट्स के अनुसार, इस रूट में दौराला, सकौती, खतौली और पुरकाजी जैसे प्रमुख स्थानों को भी जोड़ा जा सकता है। यह मार्ग रुड़की होते हुए ज्वालापुर और ऋषिकेश तक पहुंचेगा।

हाई लेवल मीटिंग के बाद मिला जोर

इस प्रोजेक्ट को पुष्कर सिंह धामी और मनोहर लाल खट्टर के बीच हुई हाई लेवल बैठक के बाद गति मिली है। इसमें रैपिड रेल नेटवर्क विस्तार को प्राथमिकता दी गई।

पर्यटन और अर्थव्यवस्था को मिलेगा फायदा

इस परियोजना के लागू होने से दिल्ली-NCR के लोगों के लिए वीकेंड ट्रिप और तीर्थ यात्रा आसान हो जाएगी। साथ ही हरिद्वार और ऋषिकेश में पर्यटन, होटल इंडस्ट्री और स्थानीय व्यापार को बड़ा बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

अगर यह योजना धरातल पर उतरती है, तो उत्तर भारत के ट्रांसपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर में यह एक बड़ा बदलाव साबित हो सकती है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!