MP में पारा 40 के पार: कई शहरों में गर्मी के तेवर, 4–5 डिग्री तक बढ़ा तापमान

रतलाम सबसे गर्म, 18 शहरों में 37 डिग्री से ज्यादा तापमान दर्ज
भोपाल (शिखर दर्शन) // मध्यप्रदेश में अब गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई है और पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है।
मौसम विभाग के अनुसार, बीते दिन अधिकतम तापमान में औसतन 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हुई है। आने वाले दिनों में भी तेज गर्मी का सिलसिला जारी रहने के आसार हैं।
रतलाम रहा सबसे गर्म
प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान रतलाम में 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा कई शहरों में तापमान 37 डिग्री से अधिक रिकॉर्ड किया गया—
- नर्मदापुरम: 39.4°C
- धार: 39.2°C
- खरगोन: 39°C
- उज्जैन, गुना: 38°C
- शाजापुर: 37.7°C
- इंदौर, सागर, रायसेन: 37.6°C
- छिंदवाड़ा: 37.5°C
- श्योपुर, दतिया, मंडला: 37.4°C
- खजुराहो: 37.2°C
- बैतूल, दमोह, टीकमगढ़: 37°C
- भोपाल: 36.8°C
- जबलपुर: 36.6°C
- ग्वालियर: 35.8°C
15 अप्रैल से नया सिस्टम सक्रिय
मौसम विभाग के मुताबिक 15 अप्रैल से एक नया वेदर सिस्टम एक्टिव हो सकता है, लेकिन इसका असर मध्यप्रदेश में बहुत कम देखने को मिलेगा। ऐसे में प्रदेश में गर्मी और बढ़ने की संभावना है।
आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी के साथ ही लू जैसे हालात बनने की भी आशंका जताई जा रही है।



