रायपुर संभाग

CG Morning News: सीएम साय का पांडुलिपि संरक्षण में सहयोग का आह्वान, पुलिस कमिश्नर आज LIVE, NHM बैठक आज

पढ़ें प्रदेश की प्रमुख खबरें एक नजर में

रायपुर (शिखर दर्शन) // विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों से छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत और प्राचीन पांडुलिपियों के संरक्षण में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि पांडुलिपियां हमारी सभ्यता और ज्ञान-परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जिन्हें सुरक्षित रखना सभी की जिम्मेदारी है।

उन्होंने केंद्र सरकार के ‘ज्ञानभारतम राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान’ को दूरदर्शी पहल बताते हुए नागरिकों से अपील की कि वे अपने पास मौजूद प्राचीन पांडुलिपियों और हस्तलिखित ग्रंथों की जानकारी मोबाइल एप पर दर्ज करें।

7 जिलों में नोडल अधिकारियों की नियुक्ति जल्द

प्रदेश के 33 में से 26 जिलों में जिला स्तरीय समितियां बन चुकी हैं और नोडल अधिकारी नियुक्त किए जा चुके हैं। शेष 7 जिलों में प्रक्रिया जारी है। अब तक 4191 पांडुलिपियों का सर्वे किया जा चुका है।

रायपुर पुलिस कमिश्नर आज सोशल मीडिया पर LIVE

डॉ. संजीव शुक्ला आज सुबह 11 बजे फेसबुक और इंस्टाग्राम पर लाइव आकर जनता से सीधे संवाद करेंगे। इस दौरान वे लोगों की समस्याएं सुनेंगे और समाधान भी बताएंगे।

NHM संघ की प्रदेश स्तरीय बैठक आज

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) संघ की बैठक आज आमापारा स्थित घासीदास प्लाजा में होगी। इसमें ग्रेड पे, वेतन विसंगति, ट्रांसफर नीति सहित कई मुद्दों पर चर्चा होगी।

IISER में प्रवेश के लिए आवेदन 13 अप्रैल तक

विज्ञान के क्षेत्र में करियर बनाने वाले छात्रों के लिए Indian Institutes of Science Education and Research (IISER) में दाखिले का मौका है। एप्टीट्यूड टेस्ट के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 13 अप्रैल है, जबकि परीक्षा 7 जून को आयोजित होगी।

“बिना कमीशन के काम नहीं” – बैज का आरोप

दीपक बैज ने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि कोई भी विभाग बिना कमीशन के काम नहीं कर रहा। उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग में साड़ी खरीदी में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया।


रायपुर में आज के प्रमुख कार्यक्रम

  • योग प्रशिक्षण शिविर – सुबह 5 बजे, सालासर धाम, वीआईपी रोड
  • व्यक्तित्व विकास प्रशिक्षण – सुबह 9 बजे, सिविल लाइन
  • परिचय सम्मेलन – सुबह 10 बजे, कबीर चौक रामनगर
  • संगोष्ठी (गिग मजदूरों का भविष्य) – दोपहर 2 से 5 बजे, महाराष्ट्र मंडल भवन
  • स्थापना दिवस व काव्य गोष्ठी – शाम 4 से 8 बजे, वृंदावन हॉल
  • वार्षिक आमसभा – शाम 5 बजे, टिकरापारा
  • संगीत संध्या – शाम 6 बजे, मायाराम सुरजन ऑडिटोरियम
  • सिंधी तम्बोला (भाषा दिवस) – शाम 6 बजे, होटल वुड कैसल

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!