दुर्ग संभाग

MMS वायरल केस में विधायक का हमला: “ढाई साल में जांच नहीं, पुलिस खेल रही नोटिस-नोटिस”

थाने पहुंचकर दिए फोटो-वीडियो सैंपल, कहा – छवि धूमिल करने की साजिश

दुर्ग (शिखर दर्शन) // भिलाई विधायक देवेंद्र यादव से जुड़े बहुचर्चित MMS वायरल मामले ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है। पुलिस की नोटिस के बाद विधायक आज भिलाई नगर कोतवाली थाना पहुंचे, जहां उन्होंने अपने फोटो और वीडियो का सैंपल जांच के लिए सौंपा।

ढाई साल पुराने इस मामले को लेकर विधायक यादव ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर तीखा सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि इस केस में वे स्वयं प्रार्थी हैं, बावजूद इसके पुलिस दबाव में काम कर रही है और केवल “नोटिस-नोटिस” का खेल खेल रही है।

“नोटिस भेजने का भी नहीं रखा ध्यान”

विधायक ने आरोप लगाया कि 6 अप्रैल को भेजे गए नोटिस में उन्हें उसी दिन सुबह 11 बजे थाने में उपस्थित होने को कहा गया, जबकि नोटिस डाक के माध्यम से दोपहर 1 बजे उनके पास पहुंचा। उन्होंने इसे पुलिस की लापरवाही और औपचारिकता करार दिया।

“चुनाव के समय छवि खराब करने की साजिश”

देवेंद्र यादव ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान इस कथित MMS को वायरल कर उनकी सामाजिक और राजनीतिक छवि को धूमिल करने की कोशिश की गई।

CBI जांच की मांग दोहराई

विधायक ने यह भी सवाल उठाया कि जब अन्य मामलों में CBI जांच कराई जा सकती है, तो उनके केस में ऐसा क्यों नहीं किया जा रहा। उन्होंने कहा कि उन्हें भी समान न्याय मिलना चाहिए और मामले की निष्पक्ष जांच जरूरी है।

फिलहाल, पुलिस ने सैंपल लेकर जांच प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की बात कही है, लेकिन मामले में अब तक किसी ठोस निष्कर्ष तक नहीं पहुंच पाने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!