बिलासपुर संभाग

जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप

तहसीलदार की मौजूदगी में दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल

बिलासपुर (शिखर दर्शन) // पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम पचपेड़ी में शुक्रवार को जमीन विवाद ने अचानक उग्र रूप ले लिया। हैरानी की बात यह रही कि घटना के समय मौके पर तहसीलदार और पुलिस की मौजूदगी के बावजूद दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस झड़प में कई लोग घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, तहसीलदार पचपेड़ी एक जमीन विवाद के मामले में मौके पर कार्रवाई के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते स्थिति हिंसक हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी, डंडे, ईंट और पत्थरों से हमला कर दिया।

पहले पक्ष की ओर से प्रार्थी निर्मला अंचल ने शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि उनकी जमीन पर तहसीलदार की मौजूदगी में दबंगई करते हुए मारपीट की गई। वहीं दूसरे पक्ष के चिंकू नायक ने भी रिपोर्ट दर्ज कराई है कि जोधरा रोड स्थित निर्माणाधीन तहसील कार्यालय के पास जमीन विवाद को लेकर बिंदु जायस, रामफल अंचल सहित अन्य लोगों ने उनके परिवार पर हमला किया।

आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला कर कई लोगों को घायल कर दिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थिति को काबू में करने में पुलिस और राजस्व अधिकारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!