मध्यप्रदेश

महाकाल की शरण में सारा अर्जुन, भस्म आरती में हुईं भावविभोर

मां के जन्मदिन पर उज्जैन पहुंचीं अभिनेत्री, बाबा महाकाल का लिया आशीर्वाद

उज्जैन (शिखर दर्शन) // धुरंधर फिल्म से चर्चित अभिनेत्री सारा अर्जुन शनिवार को उज्जैन पहुंचीं, जहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध भगवान श्री महाकालेश्वर मंदिर में तड़के होने वाली भस्म आरती में भाग लिया। इस दौरान वे पूरी तरह भक्ति में लीन नजर आईं और बाबा महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त किया।

सारा अर्जुन अपनी मां सान्या अर्जुन के जन्मदिन के खास अवसर पर अपने परिवार के साथ महाकाल मंदिर पहुंचीं। उन्होंने नंदी हाल में बैठकर विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया और नंदी महाराज को जल अर्पित किया। करीब दो घंटे तक उन्होंने भस्म आरती के दिव्य दर्शन किए।

दर्शन के बाद मंदिर प्रबंधन समिति की ओर से उनका स्वागत किया गया। सारा अर्जुन ने कहा कि भस्म आरती का अनुभव शब्दों में बयान करना संभव नहीं है। उन्होंने बाबा महाकाल से अपने परिवार के लिए स्वास्थ्य, समृद्धि और सफलता की कामना की।

सारा अर्जुन ने अपने करियर की शुरुआत बचपन में विज्ञापनों से की थी और अब तक 100 से अधिक विज्ञापनों में काम कर चुकी हैं। उन्होंने तमिल और हिंदी फिल्मों में भी अपनी पहचान बनाई है।

हाल ही में वे फिल्म ‘धुरंधर’ में नजर आईं और इसके आगामी सीक्वल ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में भी मुख्य भूमिका निभा रही हैं। उनके पिता राज अर्जुन जाने-माने अभिनेता हैं, जबकि उनकी मां सान्या अर्जुन एक कथक नृत्यांगना हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!