दिल्ली में सियासी मुलाकात: CM साय और भजनलाल शर्मा के बीच विकास पर मंथन

रायपुर (शिखर दर्शन) // नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मुलाकात ने सियासी गलियारों में हलचल पैदा कर दी। यह सिर्फ शिष्टाचार भेंट नहीं, बल्कि विकास और सुशासन के मुद्दों पर गहन मंथन का अवसर भी रही।
दोनों मुख्यमंत्रियों ने अपने-अपने राज्यों में लागू जनकल्याणकारी योजनाओं, प्रशासनिक पारदर्शिता और बेहतर गवर्नेंस मॉडल पर विस्तार से चर्चा की। खासतौर पर इस बात पर जोर दिया गया कि कैसे योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से आम जनता को सीधा लाभ पहुंचाया जा सकता है।
बैठक में छत्तीसगढ़ और राजस्थान के बीच आपसी तालमेल को मजबूत करने, सफल योजनाओं के आदान-प्रदान और विकास के नए आयाम तलाशने पर भी सहमति बनी।
इस मुलाकात को दोनों राज्यों के बीच सहयोग के नए अध्याय की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है, जिससे भविष्य में विकास कार्यों को और गति मिलने की उम्मीद है।



