बस्तर संभाग

IED ब्लास्ट: घेराबंदी से बौखलाए नक्सली, सारंडा जंगल में विस्फोट, सर्चिंग के दौरान कोबरा जवान घायल

जगदलपुर (शिखर दर्शन) // नक्सल मोर्चे पर सुरक्षा बलों की सख्ती का असर अब साफ नजर आने लगा है। दबाव बढ़ने से बौखलाए नक्सली लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इसी कड़ी में झारखंड के संवेदनशील सारंडा जंगल क्षेत्र में सोमवार सुबह एक बार फिर IED ब्लास्ट हुआ, जिसमें कोबरा 205 बटालियन का जवान अनुज कुमार घायल हो गया।

जानकारी के मुताबिक, बालिबा गांव के पास चडरा डेरा जंगल में यह विस्फोट उस समय हुआ जब सुरक्षा बल सर्च ऑपरेशन पर निकले थे। इसी दौरान जवान पहले से बिछाए गए IED की चपेट में आ गया। यह हमला नक्सलियों की पूर्व नियोजित साजिश को दर्शाता है।

दरअसल, इस पूरे इलाके में इन दिनों सुरक्षा बलों का बड़ा ऑपरेशन जारी है। माओवादियों के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा को घेरने के लिए फोर्स ने रणनीतिक तरीके से दबाव बढ़ाया है। इसी घेराबंदी से बचने और ऑपरेशन को कमजोर करने के लिए नक्सली IED जैसे घातक हथियारों का सहारा ले रहे हैं।

सुरक्षाबलों का सघन कॉम्बिंग अभियान

घटना के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और घने जंगलों में सघन कॉम्बिंग अभियान शुरू कर दिया गया है। हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा रही है, ताकि नक्सलियों की किसी भी अगली साजिश को समय रहते नाकाम किया जा सके।

सारंडा क्षेत्र, जो पहले से ही देश के सबसे संवेदनशील नक्सल प्रभावित इलाकों में शामिल है, एक बार फिर बड़े सुरक्षा अभियान और नक्सली चुनौती का केंद्र बन गया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!