बिलासपुर संभाग
शराब के नशे में वकील ने लहराए हथियार, वीडियो वायरल होते ही गिरफ्तार

पॉश कॉलोनी में मचाई दहशत, पिस्टल-तलवार लेकर लोगों को कर रहा था डराने की कोशिश
बिलासपुर (शिखर दर्शन) // न्यायधानी बिलासपुर के पॉश कॉलोनी रामावैली में एक वकील द्वारा सरेआम हथियार लहराने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
जानकारी के अनुसार, रामावैली निवासी वकील अंशुमन श्रीवास्तव अपने घर के बाहर शराब के नशे में हथियार लेकर हंगामा कर रहा था। उसके हाथ में पिस्टल, तलवार और फरसा जैसे हथियार थे, जिससे वह राहगीरों को डराने-धमकाने की कोशिश कर रहा था।
वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने की कार्रवाई
घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
- सीएसपी निमितेश सिंह परिहार, एसीसीयू टीम और चकरभाठा थाना पुलिस मौके पर पहुंची
- आरोपी के घर की घेराबंदी कर उसे रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया
तलाशी में मिले खतरनाक हथियार
पुलिस ने आरोपी के पास से कई हथियार बरामद किए हैं:
- 32.5 इंच की तलवार
- काले रंग की पिस्टल
- फरसानुमा कुल्हाड़ी
दहशत में रहे कॉलोनीवासी
घटना के दौरान कॉलोनी में दहशत का माहौल बन गया।
- लोग गवाही देने से कतराते रहे
- पुलिस ने वायरल वीडियो और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।




