बिलासपुर संभाग

CG News: प्रोफेसर दंपती की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचे

सरकंडा में तेज रफ्तार ट्रक की लापरवाही, कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त

बिलासपुर (शिखर दर्शन) // शहर के सरकंडा इलाके में सोमवार दोपहर एक तेज रफ्तार ट्रक ने गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (GGU) के दो वरिष्ठ प्रोफेसरों की कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि कार का पिछला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया, हालांकि गनीमत रही कि कार में सवार पति-पत्नी सुरक्षित बच गए।

जानकारी के अनुसार, फ्रेंड्स रेसिडेंसी निवासी अमित सक्सेना, जो जीजीयू के कंप्यूटर साइंस विभाग में सीनियर प्रोफेसर हैं, सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे अपनी पत्नी अनुपमा सक्सेना (राजनीति शास्त्र विभागाध्यक्ष) के साथ यूनिवर्सिटी से लंच के लिए घर लौट रहे थे। जैसे ही वे गुप्ता डेयरी के पास पहुंचे, पीछे से आ रहे ट्रक चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उनकी कार को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार की डिक्की, बंपर और दाहिनी तरफ का दरवाजा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

घटना के बाद प्रोफेसर दंपती ने सरकंडा थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ धारा 281 और 125(ए) बीएनएस (पूर्ववर्ती 279, 337 आईपीसी) के तहत मामला दर्ज कर वाहन को जब्त कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

भाई हैं IAS, भाभी IPS

राजनीति शास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष अनुपमा सक्सेना के भाई तारण प्रकाश सिन्हा आईएएस अधिकारी हैं और वर्तमान में पंचायत डायरेक्टर के पद पर पदस्थ हैं। वहीं उनकी पत्नी श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा आईपीएस अधिकारी हैं, जो रायपुर ग्रामीण एसपी के पद पर कार्यरत हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!