मध्यप्रदेश

MP में ‘प्री-मानसून’ जैसे हालात, नया सिस्टम हुआ सक्रिय

अगले तीन दिन आंधी-बारिश और गरज-चमक का असर, कई जिलों में अलर्ट जारी

भोपाल (शिखर दर्शन) // मध्य प्रदेश में एक नया मौसम सिस्टम सक्रिय हो गया है, जिसके चलते प्रदेश के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग ने 9 अप्रैल तक तेज आंधी, बारिश और गरज-चमक की चेतावनी जारी की है। इस दौरान कई जिलों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ, चक्रवाती परिसंचरण और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण प्रदेश में प्री-मानसून जैसे हालात बन गए हैं। जम्मू-कश्मीर के ऊपर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और विदर्भ के पास बने चक्रवाती परिसंचरण के असर से कई इलाकों में तेज आंधी और बारिश के आसार हैं।

8 और 9 अप्रैल को ग्वालियर, चंबल, रीवा और सागर संभाग में भी इस सिस्टम का प्रभाव देखने को मिलेगा।

इन जिलों में अलर्ट

  • भोपाल, ग्वालियर, उज्जैन, विदिशा, गुना, मंदसौर, मुरैना
  • मऊंगज, मैहर, भिंड, दमोह, दतिया, शिवपुरी, श्योपुर
  • शहडोल, शाजापुर, सागर, सिंगरौली, सतना, सीधी
  • अशोकनगर, आगर मालवा, अनूपपुर, रीवा, रतलाम, राजगढ़
  • निवाड़ी, नीमच, छतरपुर, टीकमगढ़, उमरिया, डिंडोरी, कटनी और पन्ना

इन जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!