मध्यप्रदेश

कलेक्टर का व्हाट्सएप हैक, अफसरों को भेजे पैसों की मांग वाले मैसेज

OTP मांगकर 50 हजार रुपए की डिमांड, जानकारी मिलते ही प्रशासन में मचा हड़कंप

बड़वानी (शिखर दर्शन) // मध्य प्रदेश के बड़वानी में कलेक्टर जयति सिंह का व्हाट्सएप अकाउंट हैक कर लिया गया है। हैकर ने उनके नंबर से अधिकारियों और कर्मचारियों को मैसेज भेजकर पैसों की मांग की, जिससे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया।

हैकर ने कलेक्टर के नाम पर UPI काम न करने का हवाला देते हुए अधिकारियों को मैसेज भेजे।

  • 50 हजार रुपए की मांग की गई
  • साथ ही 6 अंकों का OTP भी मांगा गया

मामले का खुलासा तब हुआ जब एक कर्मचारी को कलेक्टर के नंबर से OTP मांगने वाला संदिग्ध मैसेज मिला। उसने तुरंत इसकी जानकारी कलेक्टर जयति सिंह को दी।

इसके बाद कलेक्टर ने सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश जारी करते हुए कहा कि उनके व्हाट्सएप नंबर से आने वाले किसी भी मैसेज का जवाब न दें और सतर्क रहें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!