खेल

पंत की कप्तानी पारी से LSG की पहली जीत: रोमांचक मुकाबले में SRH को 5 विकेट से हराया

156 रन के लक्ष्य को 19.5 ओवर में किया हासिल, ऋषभ पंत की नाबाद अर्धशतकीय पारी बनी जीत की कुंजी

हैदराबाद ( शिखर दर्शन ) // लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल 2026 के रोमांचक मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 5 विकेट से हराकर सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज की। राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में कप्तान ऋषभ पंत ने शानदार नाबाद अर्धशतक जड़ते हुए टीम को जीत दिलाई।
टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी लखनऊ की टीम ने हैदराबाद को 20 ओवर में 9 विकेट पर 156 रन पर रोक दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए LSG ने 19.5 ओवर में 160 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

लखनऊ की ओर से कप्तान ऋषभ पंत ने 68 रन की नाबाद पारी खेली और अंत तक टिके रहते हुए टीम को जीत दिलाई। उनके अलावा एडेन मार्करम ने 45 रन और मिचेल मार्श ने 15 रन का योगदान दिया। पिछले मुकाबले में ओपनिंग करने वाले पंत इस बार तीसरे नंबर पर उतरे और जिम्मेदारी भरी पारी खेली।

वहीं हैदराबाद की गेंदबाजी की बात करें तो हर्ष दुबे ने 2 विकेट झटके, जबकि ईशान मलिंगा और शिवांग कुमार को 1-1 सफलता मिली।

इस जीत के साथ लखनऊ ने जहां अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की, वहीं हैदराबाद को तीन मैचों में दूसरी हार का सामना करना पड़ा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!