बीजेपी पार्षद की गोली मारकर हत्या: पेरोल पर जेल से बाहर आया था, पुरानी रंजिश में वारदातदतिया में दिनदहाड़े हत्या से सनसनी, आरोपी फरार, पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी

दतिया ( शिखर दर्शन ) // मध्यप्रदेश के दतिया में बीजेपी पार्षद कल्लू कुशवाहा की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। कोतवाली थाना क्षेत्र के सेवड़ा चुंगी के पास अज्ञात हमलावरों ने वारदात को अंजाम दिया, जिसमें गोली लगने से पार्षद की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
आजीवन कारावास की सजा काट चुका था पार्षद, हाल ही में पेरोल पर आया था बाहर
जानकारी के अनुसार मृतक पर कई आपराधिक मामले दर्ज थे और एक हत्या के प्रकरण में उसे आजीवन कारावास की सजा हुई थी। वह कुछ दिन पहले ही पेरोल पर जेल से बाहर आया था।
आरोपी फरार, हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस
प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश को हत्या की वजह माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। फिलहाल आरोपी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है।




