Blog

रामलीला मैदान में गूंजा सुंदरकांड का पाठ, आस्था और भक्ति से सराबोर हुआ माहौल

शनिवार शाम से देर रात तक चला आयोजन, भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बिलासपुर (शिखर दर्शन) // तोरवा थाना के समीप स्थित रामलीला मैदान में सनातन सेवा समिति द्वारा पवित्र ग्रंथ रामायण के अंतर्गत वर्णित “सुंदरकांड” का विधिवत एवं भव्य आयोजन शनिवार की शाम से देर रात तक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में नगर के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण में डूबा नजर आया।


हर वर्ग की रही सहभागिता, भक्ति में लीन दिखे श्रद्धालु :


समिति के आह्वान पर आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाएं, पुरुष, बच्चे एवं वृद्धजन बड़ी संख्या में शामिल हुए। सुंदरकांड के पाठ के दौरान श्रद्धालु भगवान श्रीराम एवं हनुमान जी के भजन-कीर्तन में लीन दिखाई दिए। कार्यक्रम की भव्यता देखते ही बन रही थी और पूरा रामलीला मैदान आस्था के रंग में रंगा नजर आया।


भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद:


इस पावन अवसर पर सनातन सेवा समिति द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे की सुव्यवस्थित व्यवस्था एवं सेवा भाव की सभी ने सराहना की।


वर्षों से जारी है सेवा और आस्था का यह क्रम:


ज्ञात हो कि सनातन सेवा समिति द्वारा पिछले कुछ वर्षों से श्रीराम की कृपा से इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों का सफलतापूर्वक आयोजन किया जाता रहा है, जिससे नगर में धार्मिक और सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिल रहा है।


समिति के सहयोग से सफल हुआ आयोजन:

कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यगणों का सराहनीय योगदान रहा। उनके सामूहिक प्रयासों से यह आयोजन भक्ति, अनुशासन और भव्यता के साथ संपन्न हुआ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!