रायपुर संभाग

छत्तीसगढ़ में मौसम का अलर्ट: अंधड़-बारिश और वज्रपात की चेतावनी, तापमान में आएगी गिरावट

रायपुर में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार, तेज हवाएं बढ़ाएंगी असर

रायपुर ( शिखर दर्शन ) // छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में अंधड़, बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना जताई गई है।

प्रदेश में फिलहाल अधिकतम तापमान सामान्य स्तर पर बना हुआ है, जबकि कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा से मौसम में ठंडक बनी हुई है। हाल के आंकड़ों के अनुसार राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 16.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक अगले पांच दिनों तक तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। उत्तरी ओडिशा से सटे दक्षिण गंगा-क्षेत्रीय पश्चिम बंगाल के ऊपर सक्रिय ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण का असर छत्तीसगढ़ के मौसम पर पड़ रहा है।

तेज हवाओं और वज्रपात का खतरा
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि प्रदेश के एक-दो स्थानों पर 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही वज्रपात की भी संभावना है। आने वाले दिनों में हवा की रफ्तार 40 से 50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जिससे सतर्क रहने की जरूरत है।

रायपुर का मौसम हाल
राजधानी रायपुर में 27 मार्च को आकाश आंशिक रूप से मेघमय रहने का अनुमान है। गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है। यहां अधिकतम तापमान लगभग 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई गई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!